इस दौरान कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय तिवारी ने कहा महंगाई डायन घर-घर को परेशान कर रही है और भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है l
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल पांडे ने कहा कि महंगाई ने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है l लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं महंगाई से हर वर्ग परेशान है l डीजल और पेट्रोल 100 के पार हो चुका है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है l उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पाद सरसों का तेल खाद्य सामग्री का दाम इतना बढ़ गया है कि लोग दो वक्त की रोटी भी नहीं खा पा रहे हैं l
धरना प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमर रिजवी, कोषा अध्यक्ष बलराम बिंद, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर, ब्लॉक अध्यक्ष हंडिया सलीम अख्तर, मन्नान अंसारी, अभिषेक शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, सलीम टाइगर, गजराज चौहान आदि लोग वहां मौजूद रहे l


Comments
Post a Comment