इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने सैंड आर्ट बना कर किया डॉक्टरों को सम्मान-

इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग मास्टर आफ फाइन आर्ट्स के छात्रों द्वारा डॉक्टरों के सम्मान में आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के दिन बनाया गया सैंड आर्ट l

अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है l जिंदगी में डॉक्टर का कितना बड़ा महत्व होता हैं इस बारे में सबको पता है l डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान के समान होता है जो एक नई जिंदगी प्रदान करता है l भारत में प्राचीन काल से ही वैद्य परंपरा रही है, जिनमें धनवन्तरि, चरक, सुश्रुत, जीवक आदि रहे हैं l धनवन्तरि को भगवान के रूप में पूजन किया जाता है l

भारत में 1 जुलाई को डॉ. विधानचंद्र राय के जन्मदिन के रूप में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है l केंद्र सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी l देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र राय को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है ।

भारत में जिस प्रकार कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है ठीक उसी प्रकार डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर हम भारतीयों की जान बचा रहे हैं और कुछ डॉक्टर अपनी जान भी गवा बैठे हैं। हम भारतीयों को ,डॉक्टरों का बलिदान का उपकार कभी भी नहीं चुका सकते पर हम उन डॉक्टरों को सम्मान जरूर दे सकते हैं l

आज के इस सैंड आर्ट को बनाने में अजय कुमार गुप्ता के साथ मुख्य सहयोगी मनोज कुमार ,जोनू प्रजापति (मूर्तिकार) और बादल वहां मौजूद रहे l

 

Comments