हंडिया-
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगा पार अनिल पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय निकाले गए पोल खोल यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन की यात्रा हंडिया लाला बाजार से शुरू करके दमगड़ा, कटहरा, धनुपुर, सरायपीथा होते हुए हंडिया जंघई रोड स्थित बुल्ला होटल पर समाप्त हो कर सभा में बदल गई l रास्ते भर हर बाजार में जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने वाह रे मोदी भाजपा तेरा ₹100 का पेट्रोल और 200 का तेल,सखी सैंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है, गाने के साथ ही लगातार पैदल यात्रा करते रहे l यात्रा के समापन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने कहा कि आज महंगाई आम जीवन को प्रभावित कर रही है सरकार तमाशा देखने के सिवा कुछ नहीं कर रही है l सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेश कमेटी के सचिव संजय तिवारी ने कहा की सरकार के खिलाफ जन आक्रोश धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है l सरकार महंगाई पर तत्काल लगाम लगाएं l
आज के इस कार्यक्रम में बलराम बिंद ब्लॉक अध्यक्ष हंडिया, सलीम अख्तर ,मन्नान अंसारी, अश्वनी शुक्ला, प्रखर पांडे, सुभाष जायसवाल और सलीम हाशमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे l
आनंद त्रिपाठी

Comments
Post a Comment