प्रयागराज में तेज रफ्तार से बढ़ रहा है ,गंगा-यमुना का जलस्तर l

 

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश का प्रभाव अब प्रयागराज में भी दिखने लगा है। मंगलवार की शाम से तेज रफ्तार के साथ गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है l तीन दिन पहले हरिद्वार, नरोरा और कानपुर के बांधों से 3.50 लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी अब प्रयागराज में पहुंचने लगा है। जिसका प्रभाव यहां गंगा-यमुना नदियों में दिखने लगा है। प्रयागराज में गंगा का जलस्तर रफ्तार से बढ़ रहा है,तो वही यमुना नदी के जलस्तर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। तेज रफ्तार से बढ़ रही गंगा के जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाको में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है । 

पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के वजह से इस बार गंगा-यमुना का जलस्तर समय से पहले ही बढऩे लगा है। भारी बारिश के चलते हरिद्वार से 1 लाख 423 क्यूसेक, नरोरा बांध से 2.30 लाख 807 क्यूसेक और कानपुर बांधों से 15 हजार 651 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया था। जिससे मंगलवार के शाम से यह पानी प्रयागराज में प्रवेश करने लगा था l
तेजी से बढ़ रहे गंगा-यमुना के जलस्तर की वजह से रामघाट, फाफामऊ, सलोरी की तरफ कटान का दायरा भी बढऩे लगा है, जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं l क्योंकि कटान की वजह से पानी तेजी से आबादी की तरफ बढ़ेगा।
सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक मंगलवार रात आठ बजे फाफामऊ में 76.89, छतनाग में 71.59 और नैनी में 72.38 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। जिसके बाद से तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोग डरे हुए हैं।

Comments