बारिश का मौसम आते ही ज्यादातर वन्य जीव जंतुओं बाहर निकलना शुरु कर देते है। और खासतौर पर जब वही जहरीले जीव घरो में निकल जाते हैं तो पूरे घर में हड़कम मच जाता है
ऐसे ही एक मामला प्रयागराज के झूँसी में देखने को मिला, जहां एक जहरीला कोबरा साँप कहीं से घूमते हुए आकर एक कुएं में जा गिरा, स्थानीय लोगो ने सांप को कुएं में गिरा देख शहर के चर्चित सर्पमित्र अंकित टार्जन को फोन करके बुलाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अंकित टार्जन ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोबरा साँप का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया l कुँआ काफी गहरा होने की वजह से सांप को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी l लेकिन अंकित के अथक प्रयास के बाद सांप को अंततः कुँआ से सुरक्षित बाहर निकल लिया गया l
अंकित के अनुसार कुआं में गिरा ये साँप लगभग 15 वर्ष पुराना सांप था जो जहरीले सांपों के श्रेणी में आता है l फिलहाल कुए से निकाले गए जहरीले कोबरा सांप को अंकित ने सुरक्षित पास के जंगल में छोड़ दिया l
Comments
Post a Comment